Skip to main content

आरोपी की गर्लफ्रेंड को पता था होने वाली है सत्यम की हत्या

छात्र सत्यम की हत्या होने वाली है, इसकी जानकारी हत्या के आरोपित नीरज की गर्लफ्रेंड को पहले से थी। उसके बॉयफ्रेंड ने पहले ही इस ओर इशारा किया था।
आरोपों के मुताबिक खगौल पीएचसी के डॉक्टर शशि भूषण प्रसाद गुप्ता के बेटे सत्यम के हाथ पकड़ने से नाराज चल रही गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए नीरज ने साथी की हत्या की पटकथा लिख दी। छेड़खानी के बाद भी नीरज और सत्यम की दोस्ती से गर्लफ्रेंड भी नाखुश थी। सूत्रों की मानें तो यह बात अब तक छनकर सामने आई है और पुलिस की तफ्तीश की सूई इस ओर आगे बढ़ रही है।
नीरज से दोस्ती की बात कबूलीखबर है कि सत्यम की हत्या के आरोपित की गर्लफ्रेंड के घर रविवार की सुबह पुलिस टीम पहुंची, लेकिन लड़की वहां नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो कुछ समय बाद घरवालों ने उसे बुलाया तो पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि यह बात खुलकर सामने नहीं आयी कि पुलिसिया पूछताछ में लड़की ने क्या बयान दिया। सूत्र बताते हैं कि लड़की ने सत्यम की हत्या के आरोपित नीरज के साथ दोस्ती की बात कबूल कर ली है।
इस मामले में पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा ले रही है, ताकि छिपे राज बाहर आ सकें। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में सत्यम हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपित युवक और उसकी गर्लफ्रेंड का सीडीआर खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि वारदात के दिन के दोनों के बीच बातचीत हुई थी या नहीं।रुपसपुर के नए थानेदार शशिभूषण ने बताया कि सत्यम की हत्या में पकड़े गए तीन अपराधियों में दो वयस्क निकले, जबकि तीसरा नाबालिग होने का दावा कर रहा है। मास्टरमाइंड और 12वीं में पढ़ने वाला नीरज और चकिया वयस्क हैं। चकिया पहले भी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है। सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो जेल और एक को रिमांड होम भेजा जाएगा।उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2018 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार को लगातार छठवें दिन ऑनलाइन फार्म नहीं भरे जा सके। लोग घंटों   . . वेबसाइट पर प्रयास करते रहे लेकिन नतीजा शून्य रहा।
नैनी के प्रभात साहू ने सुबह 10 बजे फार्म भरा लेकिन उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी नहीं आया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद चले गये तो दोपहर बाद तीन बजे ओटीपी नंबर का एसएमएस मोबाइल पर आ गया। ओटीपी कुछ मिनट के लिए ही मान्य होता है।इसलिए जब तक वह फार्म भर पाते, ओटीपी बेकार हो गया। इसी प्रकार की समस्याएं बनी रहीं। चौक की रहने वाली अंजली केसरवानी सोमवार से परेशान हैं लेकिन फार्म नहीं भर सकी हैं। कभी ओटीपी नहीं आता तो कभी सर्वर फेल हो जाता है। करेली की हिना का भी यही हाल है।हले तो फार्म सबमिट नहीं होता, एक बार सबमिट हो जाए तो बफरिंग होने लगती है। उसके बाद स्क्रीन पर अकर्ड एरर लिखकर आ जाता है। एक बार एरर आने पर दोबारा प्रयास करें तो दूसरा मोबाइल नंबर मांगने लगता है।
पूर्व में किए गए प्रयास के आधार पर लिखकर आता है कि यह मोबाइल नंबर पहले से पंजीकृत है। समस्या यह है कि अभ्यर्थी कितने मोबाइल नंबर देंगे। 
खुला रहा एनआईसी, हालात सुधरने की उम्मीद
इलाहाबाद। टीईटी के ऑनलाइन आवेदन की समस्या के कारण एनआईसी कार्यालय शनिवार को अवकाश के दिन भी खुला रहा। बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव और निदेशक ने दिन में पहुंचकर स्थिति के बारे में जानकारी ली। रविवार से हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार रात 12 बजे के बाद सर्वर कुछ देर रोककर तकनीकी कमियां दूर करने की कोशिश की गई।
इनका कहना है
टीईटी के ऑनलाइन आवेदन की समस्या रविवार से सुधरने की उम्मीद है। इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी है और इसे ठीक करने के लिए हर कोशिश की जा रही है।
हालात नहीं सुधरे तो बढ़ सकती है अंतिम तिथि
इलाहाबाद। टीईटी के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति रविवार को नहीं सुधरती तो पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ सकती है। टीईटी-18 के लिए 18 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। पंजीकरण की अंतिम तिथि चार अक्टूबर शाम छह बजे तक है। आवेदन शुल्क पांच अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट लेने की आखिरी तारीख छह अक्टूबर शाम छह बजे तक है।
अंतिम तिथि बढ़ाने को एक अक्टूबर को प्रदर्शन
इलाहाबाद। युवा मंच टीईटी आवेदन के लिए सर्वर दुरस्त कराने व अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एक अक्टूबर को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। अध्यक्ष अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर युवाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

Comments

Popular posts from this blog

النيابة المصرية تقرر الإفراج عن معارضين بارزين على ذمة التحقيق في اتهامات تشمل "نشر أخبار كاذبة"

أصدر النائب العام المصري قرارا بالإفراج عن خمسة معارضين بارزين، بينهم سفير سابق وأستاذ جامعي على ذمة التحقيق في اتهامات تتضم ن "الانتماء لجماعة محظورة ونشر أخبا ر كاذبة". وقالت مصاد ر أمنية وأخرى قضائية إن القرار شمل السفير معصوم مرز وق وعبد الفتاح الصعيدي البنا والدكتورين رائد سلامة ويحيى القزاز، والناشطة نرمين حسين. وكان مرزوق قد طالب بتعليق العمل بالدستور وإجراء استفتاء على استمرار الرئيس عبد الفتاح السيسي في السلطة. وكانت أجهزة الأمن المصري ة قد قبضت على المعارضين الخمسة بعد انتقادهم السيسي ق بل نحو 9 أشهر وبقوا رهن الاعتقال منذ ذلك الحين. ووجهت النيابة إليهم اتهامات بينها الانضمام إلى جماعة محظ ورة ومساندتها في تحقيق أهدافها، وتلقي تمويل لأغراض إرهابية، وتكدير السلم والأمن العام ونشر أخبار كاذبة. ونقلت وكالة رويترز عن مصدر أمني آخر قوله إن النيابة قد تقرر حفظ القضايا التي يجري التحقيق فيها أو إحالة المتهمين إلى محكمة جنائية. ويتهم المعارضون في مص ر السيسي بشن حملة قمع شديدة ضد المعارضة منذ العام 2014. وتشير تقديرات منظمة هيومان ريتس ووتش إلى أن عدد ال...

أدى الانحياز للنتائج السابقة لتبعات قاتلة بسبب إهمال الخطر كما حدث في

وفي تجربة أجرتها فرانسيسكا جينو، بكلية هارفارد للأعمال، قيل للمشاركين إن عالِما تلاعب في النتائج لإثبات فاعلية دواء تحت الاختبار، ورصدت جينو أن المشاركين كانوا أكثر تسامحا مع سلوك العالم حين نجح الدواء وأثبت فاعليته وعدم خطورته عما لو أحدث الدواء آثارا جانبية خطيرة، مع أن المفترض أن يكون الحكم على السلوك بنفس الشدة في الحالتين لأن موظفا تصرف بشكل غير مسؤول مما قد يؤدي لتبعات خطيرة، إن لم يكن الآن ففي المستقبل . وتظهر خطورة هذا العيب في التفكير في حالات ترقية الموظفين، كذلك عندما تُعطى مكافأة لمستثمر نجحت استثماراته بالصدفة أو الحظ رغم ما يدلل بوضوح على عدم الكفاءة أو وجود سلوك لاأخلاقي، وذلك حين لا يستطيع المدير أو المسؤول الفصل بين مدى وجاهة القرار، والنتائج اللاحقة، وعلى النقيض يظهر أن الإخفاق قد يضر بسمعة شخص ما حتى مع عدم وجود أدلة لسوء تصرف وفي المعلومات المتاحة. لكن النتيجة الأخطر لهذا الانحياز تتمثل في عدم إدراك مغبة المجازفة، فقد فحصت دراسة للطيران، على سبيل المثال، تقييم قائدي الطائرات للطيران في ظروف جوية خطرة في ظل عدم وضوح الرؤية. وخلصت الدراسة إلى أن الطيارين...

पाकिस्तान पर डिफ़ॉल्टर होने का ख़तरा, रुपया हुआ 'तबाह'

डॉलर की मार से भारतीय मु द्रा रुपया तो लड़खड़ा रहा ही है, लेकिन मंगलवार को पाकिस्तानी रुपया एक ही दिन में तबाह हो गया. मंगलवार को पाकिस्तानी रुपया एक डॉलर की तुलना में 139 रुप ए तक नीचे पहुंच गया था. यह गिरावट एक दिन में 10.24 फ़ीस दी रही. शुक्र है कि शाम होते-होते कुछ संभला और 133.64 पर बंद हुआ. सोमवार को एक डॉलर की क़ीमत पाकिस्तान में 124.27 पाकिस्तानी रुपए थी. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक़ 9.371 की गिरावट के साथ मंगलवार को मुद्रा बाज़ार बंद हुआ. उधर मंगलवार को भारतीय रुपये में भी 0.4 फ़ीसदी की गिरा वट आई और एक डॉलर की क़ीमत 74.39 रुपए तक पहुंच गई. पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यह गिरावट चालू खाता घाटा और डॉलर की मांग-आपूर्ति में बढ़ती गहरी खाई को दर्शाता है. टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की बढ़ती क़ीमत से पाकिस्तान का तेल आयात बिल लगातार बढ़ रहा है औ र इससे विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो रहा है. एसबीपी का कहना है कि बाज़ार में डॉलर की मांग बढ़ रही है, लेकि न आपूर्ति उस हिसाब से नहीं है. एसबीपी ने यह भी ...